Home उत्तराखंड नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा
उत्तराखंड

नाबालिग से दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से दबोचा

104

पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत एक नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण कर उसे गर्भवती करने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियुक्त रमेश सिंह राणा निवासी क्यूटी, थाना नाचनी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं पोक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी करते हुए तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स एकत्र किए गए। सर्विलांस सैल की सहायता से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस कर उसे ग्राम थियून, थाना नालागढ़, जनपद सोलन (हिमाचल प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...