Home उत्तराखंड ख्वाँकोट शहीद द्वार की सुरक्षा दीवार को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन*
उत्तराखंड

ख्वाँकोट शहीद द्वार की सुरक्षा दीवार को लेकर पूर्व सैनिक संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन*

33

पिथौरागढ़। ख्वाँकोट स्थित शहीद नायक गोपाल सिंह, कीर्ति चक्र के शहीद द्वार के नीचे भू-धंसाव से उत्पन्न खतरे को देखते हुए पूर्व सैनिक संगठन, पिथौरागढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा दीवार का कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि शहीद द्वार की सुरक्षा का यह मामला लंबे समय से लंबित है तथा लगातार पत्राचार एवं अनुरोधों के बावजूद अभी तक सुरक्षात्मक कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। संगठन ने इसे केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि शहीद के सम्मान और जनपद के गौरव से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय बताया।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की पूरी बात गंभीरता एवं सकारात्मकता से सुनी। उन्होंने तत्काल आपदा प्रबंधन अधिकारी को प्रकरण पर शीघ्र प्रक्रिया में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बजट की स्वीकृति कराकर सुरक्षा दीवार का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

संगठन ने जिलाधिकारी महोदय के सकारात्मक रुख एवं त्वरित पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब संगठन लगभग 15 दिनों तक कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा करेगा। यदि इस अवधि में कार्य प्रारंभ करने की दिशा में कोई सार्थक प्रगति नहीं होती है, तो *संगठन शहीद के सम्मान एवं स्मारक की सुरक्षा के लिए अपने अगले लोकतांत्रिक चरण,धरने के लिए बाध्य होगा।*

संगठन ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य प्रशासन से टकराव नहीं, बल्कि शहीद की स्मृति एवं पिथौरागढ़ के सैन्य गौरव की सुरक्षा सुनिश्चित कराना है।

ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के वरिष्ठ सलाहकार दिवाकर बोरा, देवेंद्र दीगारी, श्याम विश्वकर्मा, नवीन गुरुरानी, किशन सिंह एवं राजेंद्र जोरा, ललित सिंह सेना मेडल,बलवंत सिंग आदि उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक संगठन ने जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए सकारात्मक सहयोग और त्वरित निर्देशों के लिए आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सुरक्षा दीवार का कार्य धरातल पर प्रारंभ होगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...