Home उत्तराखंड खुश खबरी – पिथौरागढ़ तीन विद्यालयों का हुआ इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण
उत्तराखंड

खुश खबरी – पिथौरागढ़ तीन विद्यालयों का हुआ इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण

145

पिथौरागढ़ जिले को मिली विकास की दो बड़ी सौगातें

*तीन विद्यालयों का हुआ इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण*

*चंडाक-बांस–आंवलाघाट पुल के लिए 15.30 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा एवं सड़क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में पिथौरागढ़ जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। जिले के तीन राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया है, वहीं चंडाक-बांस–आंवलाघाट पुल के निर्माण के लिए **15.30 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति** प्रदान की गई है।

शिक्षा के क्षेत्र में विधानसभा क्षेत्र धारचूला क्षेत्रान्तर्गत *राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जारा जिबली* तथा विधानसभा गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत *राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी* एवं *राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिमतड़* का इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकरण किया गया है। इससे इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही कक्षा 11वीं एवं 12वीं की शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी तथा इंटर तक की शिक्षा के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

वहीं, **चंडाक-बांस–आंवलाघाट पुल** के निर्माण के लिए 15.30 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम है। पुल के निर्माण से पिथौरागढ़ एवं गंगोलीहाट क्षेत्र के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही क्षेत्रीय संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले को मिली इन महत्वपूर्ण सौगातों पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा, सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन विद्यालयों के उच्चीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक अवसर मिलेंगे, जबकि आंवलाघाट पुल की स्वीकृति से पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट के बीच कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। निश्चित रूप से इन दोनों निर्णयों का लाभ जिले के आम नागरिकों को मिलेगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...