चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, नशा तस्करों पर कसा शिकंजा*
*9.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद*
चम्पावत।
*ड्रग फ्री देवभूमि अभियान* के तहत माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के *ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड* के संकल्प को साकार करने के लिए चम्पावत पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव* द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में दिनांक 30 अगस्त 2026 को *क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर श्री चेतन रावत* के निर्देशन में थाना टनकपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान *मनिहारगोठ लोहे के पुल से लगभग 300 मीटर पहले* पुलिस टीम ने एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर चेक किया। चेकिंग के दौरान अभियुक्त गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन, निवासी वार्ड नंबर-3, टनकपुर, जनपद चम्पावत, उम्र 38 वर्ष के कब्जे से *9.63 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन* बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा अवैध स्मैक का परिवहन करने में प्रयुक्त *बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BQ 3042* को भी पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध *कोतवाली टनकपुर में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत* कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1-गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन, निवासी: वार्ड नंबर-3, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत, उम्र: 38 वर्ष
*बरामदगी*
1-9.63 ग्राम अवैध स्मैक
2-9.64 बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BQ 3042
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
FIR No. 32/2026, धारा 8/21 NDPS Act
FIR No. 69/2025, धारा 8/21/60 NDPS Act
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 तेज कुमार, कोतवाली टनकपुर
2. हेड कांस्टेबल 91 कमल कुमार, कोतवाली टनकपुर
3. हेड कांस्टेबल 140 प्रकाश सिंह, कोतवाली टनकपुर
*अपील*
आमजन से अपील की जाती है कि यदि आपके आसपास किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री, तस्करी अथवा किसी अन्य संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी













Leave a comment