*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई*
*थाना थल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” को सफल बनाने हेतु थाना थल पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार बृहद स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2026 को थानाध्यक्ष थल गणेश दत्त भट्ट के नेतृत्व में थाना थल की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बटयूली क्षेत्र में उगाई गई अवैध भांग की खेती को चिन्हित कर बृहद स्तर पर भांग की खेती विनष्टीकरण का अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 10 अलग – अलग लोगों के छोटे छोटे खेतों में भांग की खेती करनी पाई गई उक्त भांग की खेती को पुलिस टीम द्वारा नष्ट किया गया।
कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों, मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों की जानकारी दी।
पुलिस टीम
1- अ0उ0नि0 भुवन चन्द्र पाण्डेय
2- अ0उ0नि0 विनोद भट्ट
3- HC 52 राजेश कुमार
4- HC 91 राजेश कुमार
5- का० चा० जगदीश मारकूना
6- पीआरडी जगदीश सिंह













Leave a comment