पिथौरागढ़ जनपद की नेपाल सीमा को जोड़ने वाली जमतड़ी हल्दु मोटर मार्ग में बीती देर शाम सिमायती गांव के समीप एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
इस दर्दनाक हादसे में चालक सहित पांच लोगो गंभीर रूप से घायल हो गये
वहीं घटना का पता चलते ही स्थानीय ग्रामीणों व 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जमतड़ी के जवानों द्वारा बचाव अभियान शुरू किया।
उक्त हादसे में वाहन चालक जगदीश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह
मदन सिंह पुत्र चंचल सिंह मनोज प्रभाकर पुत्र बलवंत सिंह, देव सिंह पुत्र डूंगर सिंह,
नरेंदर राम पुत्र करम राम कुईगांव निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है
स्थानीय निवासी कुण्डल सिंह ने जानकारी देते हुए कहा सड़क ख़राब होने के चलते उक्त घटना घटित हुई है जबकी विभाग को अनेकों बार सड़क में डामरीकरण की मांग करने के बाद भी कोई फर्क नही पड़ता जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड रही है













Leave a comment