Home उत्तराखंड पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों द्वारा अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट
उत्तराखंड

पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों द्वारा अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट

41

पिथौरागढ़
कोतवाली झूलाघाट क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं राजस्व निरीक्षक मनीषा बिष्ट की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम च्यौड़ीगाड़ में अभियान चलाकर अवैध रूप से उगाई गई भांग की खेती को नष्ट किया गया।

इस दौरान जांच में जिन खेतों में भांग की खेती पाई गई, उनके स्वामियों के विरुद्ध कोतवाली झूलाघाट में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

वहीं कोतवाली धारचुला क्षेत्र में पुलिस बल एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम छाना में अवैध भांग की खेती पर कार्रवाई करते हुए उसे नष्ट किया गया।

संबंधित भूमि स्वामियों के विरुद्ध कोतवाली धारचुला में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा दोनों मामलों में अग्रिम जांच एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...