पिथौरागढ़
5 वर्षों से लंबित लीलम–पातों बूई मोटर पुल निर्माण की दिशा में पहल, भूगर्भीय टीम ने किया निरीक्षण
मुनस्यारी। लीलम से पातों बूई को जोड़ने वाले मोटर पुल का निर्माण पिछले करीब 5 वर्षों से लंबित है। पुल निर्माण न होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर विक्रम दानू, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मदकोट–मुनस्यारी एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा जन-जन की सरकार, जनता दरबार तथा लगातार पत्राचार के माध्यम से पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जी को अवगत कराते हुए पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की गई थी।
मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी जी के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग डीडीहाट के अधिशासी अभियंता श्री थपलियाल जी की अध्यक्षता में लीलम–पातों बूई मोटर पुल निर्माण स्थल का भूगर्भीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भूगर्भीय टीम, कनिष्ठ अभियंता एवं विभागीय अधिकारियों ने स्थल का जायजा लिया।
अब पुल निर्माण की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ने से क्षेत्रवासियों में उम्मीद जगी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने पर वर्षों से परेशान ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विक्रम दानू ने कहा कि यह पुल क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग है। जनता की समस्याओं को लेकर जन-जन की सरकार, जनता दरबार और पत्राचार के माध्यम से लगातार आवाज उठाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जी एवं लोक निर्माण विभाग डीडीहाट के अधिशासी अभियंता श्री थपलियाल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देश एवं विभागीय कार्रवाई से पुल निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। उम्मीद है कि जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लीलम–पातों बूई मोटर पुल का निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा।













Leave a comment