Home उत्तराखंड दो चरस तस्कर को 10-10 साल की सजा 1-1 लाख रुपये जुर्माना
उत्तराखंड

दो चरस तस्कर को 10-10 साल की सजा 1-1 लाख रुपये जुर्माना

70

नशा तस्करों पर कानून का कड़ा प्रहार*

*पिथौरागढ़ पुलिस की प्रभावी विवेचना व सशक्त पैरवी से दो चरस तस्कर को सजा*

*दोनों अभियुक्तों को 10-10 साल की सजा 1-1 लाख रुपये जुर्माना*

नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस को आज बड़ी न्यायिक सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना एवं अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप न्यायालय द्वारा दो चरस तस्करों को दोषसिद्ध पाते हुए कठोर दण्ड सुनाया गया है।

दिनांक 14 फरवरी 2021 को एसओजी व थाना कनालीछीना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कनालीछीना क्षेत्र में दो अभियुक्तों क्रमशः सुरेन्द्र सिंह निवासी दुर्लेख जौरासी 2- लाल सिंह निवासी लीमाभाट पिथौरागढ़ को बाइक पर कुल 1 किलो 262 ग्राम (मय पन्नी) चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। मामले की विवेचक द्वारा उत्कृष्ट विवेचना करते हुए दिनांक 18 मई 2021 को आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
मामले में सहायक निदेशक अभियोजन श्री राकेश चन्द्र द्वारा प्रभावी पैरवी की गई जिन्होंने समाज में नशे के बढ़ते हुए हुए प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए दोषसिद्ध अभियुक्तगणों को अधिक से अधिक अधिक दंड देने हेतु पैरवी की गई । आज विशेष सत्र न्यायाधीश, पिथौरागढ़ श्री धनंजय चतुर्वेदी द्वारा उक्त अभियुक्तों को दोषसिद्ध पाते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1-1 लाख रुपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर अभियुक्त को 06-06 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
“नशे का कारोबार करने वालों के लिए स्पष्ट संदेश — अपराध का अंत जेल की सलाखों के पीछे ही होगा।”

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...