Home उत्तराखंड रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार की मौत
उत्तराखंड

रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा बाइक सवार की मौत

40

उत्तराखंड राज्य के
रामनगर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, पिरूमदारा से आगे सती मंदिर के पास रामनगर से काशीपुर की ओर जा रही सुपरस्टार बस संख्या UK19PA-1073 और एक बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया,स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना के बाद घायल बाइक सवार को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी देते हुए रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर तौहीद ने बताया कि करीब 35 वर्षीय एक व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था,उन्होंने बताया कि मरीज को एंबुलेंस कर्मी महेंद्र अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी,मरीज फिलहाल अज्ञात है और उसके बारे में अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वह कहां का रहने वाला था।
डॉक्टर तौहीद के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और मृतक की पहचान समेत आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।
वहीं हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बस और बाइक की टक्कर के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बन गई,हालांकि बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को सुचारू कराया गया।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...