Home उत्तराखंड संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, परिणाम घोषित
उत्तराखंड

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, परिणाम घोषित

26

पिथौरागढ़

नारायण नगर, पिथौरागढ़। संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में छात्रसंघ निर्वाचन 2026–27 की मतगणना शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। मतगणना के उपरांत विभिन्न पदों के परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद पर सुजल ऐरी ने 202 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी पूजा अधिकारी को 89 मत प्राप्त हुए। संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्मी भट्ट ने 180 मत प्राप्त कर विजय दर्ज की, जबकि रश्मि खलिया को 92 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दिव्या बोरा ने 173 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं हर्षिता चौहान को 100 मत प्राप्त हुए।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मानसी पाल ने 166 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की, जबकि दीपिका बोरा को 110 मत मिले।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष (छात्र) पद पर रोहित डिगारी एवं प्रीति मेहता निर्विरोध निर्वाचित हुए। सांस्कृतिक सचिव पद पर कविता भी निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

पुलिस एवं महाविद्यालय स्टाफ का रहा विशेष सहयोग

छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। पुलिस कर्मियों द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखते हुए पूरी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो प्रेमलता कुमारी जी द्वारा सभी छात्र संघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और महाविद्यालय के विकास एवं प्रगति में अपना सहयोग एवं योगदान देने का आहवान किया,मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश कोहली, ने निर्वाचन समिति के सदस्यों, शिक्षकगण एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

महाविद्यालय परिवार की ओर से नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के हित में सकारात्मक, रचनात्मक एवं अनुशासित भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। इस अवसर पर तहसीलदार कनालीछीना श्री चंद्र प्रकाश  पर्यवेक्षक रहे, प्रो प्रेमलता पंत, डॉ मनीष बेलवाल, डॉ सुधीर तिवारी, डॉ रश्मि टम्टा, डॉ शिखा पांडे, डॉ शिखर पांडे, डॉ विवेक आर्या, डॉ सारिका, डॉ मनोज कुमार आर्या डॉ शुभम, डॉ कुंदन प्रसाद, डॉ वंदिता कांडपाल डॉ महेंद्र प्रसाद डॉ मनीष नेगी,डॉ कमलेश्वर त्रिपाठी, डॉ मुकेश पांडे,  जमन बिष्ट, दिनेश मेहता, राजेंद्र सिंह कन्याल, नवीन भट्ट, संजय विश्वकर्मा, भूपाल बिष्ट, कैलाश कार्की, तनुज लुंठी, दिनेश मेहता,  सोनी बिष्ट,  रीना कन्याल सुरेंद्र मेहता, सुन्दर ऐरी, मनोज रावत आदि ने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में अपना योगदान दिया

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...