Home उत्तराखंड सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट में आयोजित शिविर में 291 लाभार्थियों को योजनाओं से किया लाभान्वित
उत्तराखंड

सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट में आयोजित शिविर में 291 लाभार्थियों को योजनाओं से किया लाभान्वित

84

पिथौरागढ़,

सेवा संकल्प अभियान के तहत मूनाकोट में आयोजित शिविर में 291 लाभार्थियों को योजनाओं से किया लाभान्वित।

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में आयोजित 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान (सेवा सेतु अभियान) के तहत विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को विकासखंड मूनाकोट के विकासखंड परिसर में उप जिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी ग्रामीणों एवं आमजन को दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं के माध्यम से 291 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 4 प्रमाण-पत्र, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 31 व्यक्तियों को छोटे कृषि यंत्र एवं रसायन, उद्यान विभाग द्वारा 16 व्यक्तियों को बीज वितरण एवं रसायन, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा महालक्ष्मी किट तथा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 75 व्यक्तियों को ओपीडी/औषधि संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि 12 शिकायतें संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों द्वारा पेयजल, सड़क, विद्युत लाइन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं रखी गईं।
उप जिलाधिकारी ने प्रत्येक समस्या की सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...