*जिला स्तरीय बाक्सिंग का महाकुम्भ जारी।*
*यूथ बालिका वर्ग के फाइनल में निकिता सिंह ने अंजलि को हराया।*
*सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मंे सागर सिंह ने रविन्द्र सिंह को पराजित किया।*
*टूर्नामेन्ट में कुल 245 मुक्केबाज दिखा रहे अपने-अपने पंचो का दम।*
खेल निदेशालय, उत्तराखण्ड के सौजन्य एवं जिला प्रशासन पिथौरागढ़ के मार्गदर्शन में खेल विभाग पिथौरागढ़ द्वारा महात्मा गॉधी, लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती एवं सेवा संकल्प अभियान के सुअवसर पर नशा मुक्ति व स्वच्छता, फिट इण्डिया मूवमेन्ट, महिला सशक्तिकरण एवं खेल भावनाओं केा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता (मिनी, सब जूनियर, जूनियर, यूथ सीनियर बालक-बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आज तीसरे दिन 04 अक्टूबर, 2026 को जूनियर एवं सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये, जिसके परिणाम निम्न प्रकार है ।
सब जूनियर बालक वर्ग के क्वाटर फाइनल 30 किग्रा0 भार वर्ग में देवेश चन्द ने वैभव उपराड़ी को पराजित किया।
सब जूनियर बालक वर्ग के सेमी फाइनल 30-33 किग्रा0 भार वर्ग में गोविन्द सिंह ने मंयक मेहरा को, 33-35 किग्रा0 भार वर्ग में साहिल बोरा ने अनुज वल्दिया को, इसी भार वर्ग में विवेक बोरा ने अंशु धारियाल को, 35-37 किग्रा0 भार वर्ग में प्रियांशु खडायत ने पीयूष महर को, इसी भार वर्ग में प्रियांशु प्रसाद ने अजीत गिरि को, 38 किग्रा0 भार वर्ग में प्रियांशु प्रसाद ने दिव्यांश जोशी एवं मोहित बिष्ट ने शिवानी साह को, 39 किग्रा0 भार वर्ग में नमन वल्दिया ने मयंक कुमार को, इसी भार वर्ग में अनुज चन्द ने अशु भाटिया को, 42 किग्रा0 भार वर्ग में योगेश प्रसाद ने युवराज सिंह को, इसी भार वर्ग में मयं सामन्त ने पारस को, 44 किग्रा0 भार वर्ग में पीयूष खेलिया ने अंशु कुमार को, 46 किग्रा0 भार वर्ग में समीर बोरा ने पारस सिंह को, 52 किग्रा0 भार वर्ग में दिव्यांशु बिष्ट ने करन को, इसी भार वर्गमें तरूण ने कार्तिक सामन्त को, 55 किग्रा0 भार वर्ग में मोहित कुमार ने गौरव जोशी को, इसी भार वर्ग में लक्ष्य ऐरी ने धु्रव सिंह मेहरा को, 58 किग्रा0 भार वर्ग में घनंजय सिंह ने प्रवीन सिंह को इसी भार वर्ग में अभिनव लुन्ठी ने भव्यम को, 46-49 किग्रा0 भार वर्ग में भरत सिंह ने लक्ष्मण सामन्त को, इसी भार वर्ग में नीरज चन्द ने जितेन्द्र सिंह को पराजित किया।
जूनियर बालक वर्ग के सेमीफाइनल में 44-46 किग्रा0 भार वर्ग में हर्षित भण्डारी ने साहिल गिरि को, इसी भार वर्ग में आदित्य अधिकारी ने ललित होहन को 48 किग्रा0 भार वर्ग में धीरज चौसाली ने युवराज को, 50 किग्रा0 भार वर्ग में रिषभ सिंह ने देवश कन्याल केा, 54 किग्रा0 भार वर्ग में गौरव सिंह ने पार्थ कापड़ी को पराजित किया।
यूथ बालिका वर्ग के फाइनल में 51-54 किग्रा0 भार वर्ग में निकिता सिंह ने अंजलि को पराजित किया।
सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल मंे 40 किग्रा0 भार वर्ग में सागर सिंह ने रविन्द्र सिंह को पराजित किया।
आज के मुकाबलों की शुरूआत सन्तोष चन्द, जिला सूचना अधिकारी पिथौरागढ़, भाष्कर चन्द्र भट्ट, पूर्व मुख्य प्रशिक्षक भारतीय महिला बॉक्ंिसग टीम एवं कै0 देवी चन्द, अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाज, जोगेन्दर सिंह बोरा, अन्तर्राष्ट्रीय रैफरी/जज, कुण्डल सिंह मोसाल, सचिव, जिला बॉक्ंिसग संघ, पिथौरागढ़ नेे सेमीफाइनल में पहुॅचे मुक्क्बाजों से परिचय प्राप्त कर किया तथा आज खेले गये फाइनल में पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
अनूप बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय टूर्नामेन्ट में जनपद के विभिन्न विद्यालयों, क्लबों, एकेडमी, स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू, स्पोर्ट्स गल्स हॉस्टल, जोहार क्लब मुनस्यारी, खेल विभाग के प्रशिक्षण केन्द्रों एवं साई टेªनिंग सेन्टरो से कुल 189 बालक एवं 56 बालिका कुल 245 मुक्केबाज प्रतिभाग कर रहे है।
टूर्नामेन्ट के अन्तिम दिन 05 अक्टूबर, 2026 को फाइनल मुकाबले खेले जायेगें तथा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले बॉक्सरों को सम्मानित किया जायेगा।
निर्णायक की भूमिका जर्नादन सिंह वल्दिया, बहादुर सिंह बोरा, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता, बबीता मेहता, निखिल महर, धर्मेन्द बोरा, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेम चन्द्र उपाध्याय, पुष्कर सिंह कसन्याल, चन्द कुमार थापा, शुभम ओझा, विजेन्द्र मल, संजय शाही, गणेश बिष्ट, राजेन्द्र सिंह भाटिया, सुरेन्द्र सिंह कसन्याल, चंचल सिंह भण्डारी, मान सिंह खोलिया, कमल कुमार पाण्डे, प्रेम राम टम्टा ने निभायी। बाउट के दौरान उदधोषक का कार्य स्पोर्ट्स गर्ल्स हास्टल की रिया जोशी ने किया।













Leave a comment