उत्तराखंड राज्य के जनपद चमोली के देवाल क्षेत्र (रामपुर तोक) में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़े एक्शन में 70 नाली भूमि में उगाई गयी अवैध भांग की खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर चलाई गई इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में नशे के नेटवर्क को तोड़ना है।













Leave a comment