पिथौरागढ़
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर, पिथौरागढ़ में प्राचार्य प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत – विकसित भारत @2047” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, विकास एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनके रचनात्मक एवं लेखन कौशल को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता हेतु तीन विषय निर्धारित किए गए थे—
(1) केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्य,
(2) विकसित भारत @2047 : मेरी कल्पना,
(3) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका।
महाविद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के निबंधों के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में प्रो. प्रेमलता पंत, श्री शुभम सिंह एवं डॉ. वंदिता कांडपाल सम्मिलित रहे।कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डा सारिका वर्मा द्वारा किया गया
निर्णायक मंडल द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रतियोगिता में निम्नलिखित विद्यार्थियों ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया—
प्रथम स्थान – नेहा लोहिया, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर
द्वितीय स्थान – सुमित उपाध्याय, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर
तृतीय स्थान – योगेन्द्र प्रसाद
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य, सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।













Leave a comment