*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
*कोतवाली मुनस्यारी पुलिस व एसओजी द्वारा 206 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*
जनपद में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने एवं युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में विगत दिवस एसओजी पिथौरागढ़ व कोतवाली मुनस्यारी की संयुक्त टीम द्वारा मुनस्यारी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया था । इस दौरान धापा बैण्ड मुनस्यारी के पास एक मोटर साइकिल चालक पुलिस टीम को देखकर वापस मोड़कर भागने लगा । शक होने पर पुलिस व एसओजी टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त बाइक चालक को रोक लिया तथा पूछताछ की तथा तलाशी के दौरान उसके पास से 206 ग्राम (पन्नी सहित) चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया । तस्करी में प्रयुक्त मो0सा0 को भी सीज किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त* जीवन सिंह राणा निवासी ग्राम गोल्फा मुनस्यारी उम्र 25 वर्ष ।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली मुनस्यारी में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
🔎 गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में चौकांने वाली बात सामने आयी कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर चरस की फोटो/वीडियो प्रसारित कर युवाओं को नशे के सेवन के लिए उकसा रहा था। जिस पर एसओजी प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी । जिस सम्बन्ध मे पुलिस व एसओजी की टीम अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु क्षेत्र में सघन चैकिंग अभियान चलाकर लगातार प्रयासरत थे ।
*कार्रवाई करने वाली टीम*
1-उ0नि0 योगेश कुमार (थानाध्यक्ष मुनस्यारी)
2-अपर उ0नि0 दीपक खनका (एसओजी)
3-का0 गोविन्द रौतेला (एसओजी)
4-का0 बलवन्त सिंह
*मीडिया सैल*
*पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़*













Leave a comment