Home उत्तराखंड बेरीनाग पुलिस की कार्रवाई, 1.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड

बेरीनाग पुलिस की कार्रवाई, 1.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

45

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*

*नशे के खिलाफ बेरीनाग पुलिस की कार्रवाई, 1.40 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार*

*सेराघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज*

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बेरीनाग पुलिस को सफलता मिली है।
दिनांक 08.10.2026 को थानाध्यक्ष बेरीनाग श्री नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सेराघाट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 1.40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
पुलिस द्वारा आरोपी हरपाल सिंह (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम बांस को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कोतवाली बेरीनाग में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर स्मैक के स्रोत तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पिथौरागढ़ पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...