पिथौरागढ़ *
छेड़खानी के मामले में वारण्टी अभियुक्त को बेरीनाग पुलिस ने किया गिरफ्तार*
माननीय न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट पर एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में बेरीनाग पुलिस द्वारा महिला से छेड़खानी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त जगदीश राम (निवासी- , बेरीनाग) को उडियारी बैंड के पास से धर दबोचा।
अभियुक्त के खिलाफ महिला से छेड़खानी का मामला कोर्ट में चल रहा था। बार-बार समन भेजने के बाद भी अभियुक्त अदालत में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।













Leave a comment