*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*
*नशे में हुड़दंग, पुलिस का एक्शन!*
*धारचूला पुलिस ने 08 हुड़दंगियों का उतारा नशे का खुमार!*
*धारा 81 पुलिस अधिनियम में चालान
सड़क हो या गली, हुड़दंगियों की अब खैर नहीं!
दिनांक 10.10.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे SHO कोतवाली धारचूला श्री ए0 के0 सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा क्षेत्र एवं विभिन्न गलियों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान 08 हुड़दंगियों को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई।
- पुलिस ने सभी के परिजनों को थाने बुलाकर काउंसलिंग की तथा धारा 81 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करते हुए उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया।

*अपील:* शराब पीकर हुड़दंग मचाने से बचें, वरना मौज-मस्ती का अगला पड़ाव थाना भी हो सकता है!














Leave a comment