चम्पावत
भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्यालय, 02 संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली व भारतीय मुद्रा सहित मोटरसाइकिल बरामद
*कुल ₹2,20,500 नेपाली मुद्रा एवं ₹21,500 भारतीय मुद्रा बरामद*
🔹 *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक* के निर्देशन *देवेंद्र सिंह कप्रवाण क्षेत्राधिकार चंपावत* के पर्यवेक्षण में *SOG चंपावत पुलिस टीम* द्वारा *बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा के लाटा खल्ला जंगल* क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
🔹 चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिली मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी लेने पर दो व्यक्तियों के कब्जे से ₹2,20,500 नेपाली मुद्रा एवं ₹21,500 भारतीय मुद्रा बरामद हुई। मौके से मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
🔹 पूछताछ में दोनों व्यक्तियों द्वारा नेपाल में पशुओं के क्रय-विक्रय एवं व्यापार से जुड़े होने की जानकारी दी गई। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु बरामद धनराशि एवं मोटरसाइकिल को कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया। दोनों व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
🛡️ *चम्पावत पुलिस की अपील* : भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध परिवहन पर पुलिस की सतर्क निगरानी जारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।












Leave a comment