दो नाबालिक बालिकाओं के दुर्व्यापार के आरोप में महिला अभियुक्ता चम्पावत से गिरफ्तार
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा नाबालिक बालिकाओं के दुर्व्यापार एवं यौन शोषण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला अभियुक्ता को चम्पावत से गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी दो नाबालिक बालिकाओं का शारीरिक शोषण किए जाने के उद्देश्य से उनका दुर्व्यापार किए जाने के संबंध में कोतवाली पिथौरागढ़ में विभिन्न धारा व पॉक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई, चम्पावत से गिरफ्तारी*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम में SSI ललित मोहन रावल, विवेचक उ0नि0 प्रियंका मौनी एवं अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता पूजा बिष्ट, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवपुरम कॉलोनी, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंह नगर को चम्पावत से गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण में अन्य प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।












Leave a comment