Home उत्तराखंड 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ तस्कर गिरफ्तार

31

: चम्पावत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अपराधियों पर लगातार प्रहार*

*इनामी गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) के साथ गिरफ्तार*

*एसओजी चम्पावत की कार्यवाही — नेपाल बॉर्डर के निकट जंगल में चेकिंग के दौरान मिली सफलता*

* रेखा यादव पुलिस अधीक्षक महोदय चंपावत* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी चम्पावत पुलिस टीम ने हत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

📌दिनांक 24.10.2026 को *एसओजी चम्पावत* टीम द्वारा *नेपाल बॉर्डर पर पिलर संख्या 805/01 के निकट जंगल* में चेकिंग के दौरान धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे ₹5,000 के इनामी अभियुक्त राहुल कुमार के कब्जे से 18.08 ग्राम अवैध हेरोइन(स्मैक) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
1- राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय गणेश लाल निवासी ग्राम पम्पापुर, थाना बनबसा, जनपद चम्पावत

*बरमदगी*
1-18.8 ग्राम हेरोइन(स्मैक)

*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के दो अभियोग एवं गैंगस्टर एक्ट का एक अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त मुंबई में भी एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

*पूछताछ*
पूछताछ में अभियुक्त राहुल कुमार नेपाल के झलारी, महेंद्रनगर निवासी रवि बासा के साथ स्मैक के कारोबार में संलिप्त होने की बात भी बताई। उसके कब्जे से बरामद स्मैक नानकमत्ता निवासी एक व्यक्ति से प्राप्त की गई थी तथा वह इसे लेकर वापस नेपाल जा रहा था।

*चम्पावत पुलिस जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, संगठित अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।*

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

2,20,500 नेपाली मुद्रा एवं ₹21,500 भारतीय मुद्रा बरामद

चम्पावत भारत-नेपाल सीमा पर SOG की कार्यालय, 02 संदिग्ध व्यक्तियों से नेपाली...

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात,

पिथौरागढ़, 25 अक्टूबर 2026 *मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये...

09 ग्राम से अधिक अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के विकासनगर (क्षेत्र में पुलिस ने ) 09 ग्राम से...