Home उत्तराखंड ताइक्वाडों प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाडियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 07 कास्य पदक सहित कुल 15 पदक प्राप्त प्राप्त किये
उत्तराखंड

ताइक्वाडों प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ के खिलाडियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 07 कास्य पदक सहित कुल 15 पदक प्राप्त प्राप्त किये

13

राज्य स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ़ के खिलाडियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 07 कास्य पदक सहित कुल 15 पदक प्राप्त प्राप्त किये।

उत्तराखण्ड ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 31 अक्टूबर, 2026 से 01 नवम्बर, 2026 तक जनपद नैनीताल के अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में राज्य स्तरीय ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद पिथौरागढ़ के खिलाडियों ने 05 स्वर्ण, 03 रजत एवं 07 कास्ंय पदक सहित कुल 15 पदक प्राप्त प्राप्त किये।

अण्डर-29 सब जूनियर बालक वर्ग में नमन राज ने कांस्य पदक, अण्डर-35 सब जूनियर बालिका वर्ग में आरूषी सौन ने रजत पदक कैडेट बालिका वर्ग में दिया धामी ने कांस्य पदक, आयुषी जोशी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

जूनियर बालिका वर्ग में सुहाना खाती व प्राची ऐर ने कांस्य पदक प्राप्त किया तथा सीनियर बालक वर्ग में कविन्द्र पाठक व प्रणव कुमार भटृ ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कैडेट पूमसे बालिका वर्ग में मेघा जोशी ने स्वर्ण पदक, कैडेट गु्रप पूमसे बालिका वर्ग में प्रियांशी कोरंगा, भूमिका महरा एवं रोशनी बिष्ट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

सीनियर ग्रुप पूमसे बालिका वर्ग में हर्षिता पन्त, साक्षी जोशी व सर्वनिष्ठा उप्रेती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

अण्डर-59 बालक जूनियर वर्ग में अंश दिगारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं अण्डर-63 बालक जूनियर वर्ग में संजय कुमार ने स्वर्ण पदक, हर्षित बोहरा ने रजत पदक एवं अण्डर-80 में पारस दानु नें रजत पदक प्राप्त किया।

सभी पदक विजेता खिलाड़ी श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम पिथौरागढ़ में मनोज रावत एवं जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में धरम सिंह एवं रवि पाण्डे से ताइक्वाडो खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैै। इस प्रतियोगिता में जनपद पिथौरागढ़ के कुल 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट, समेत जनपद के सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेम प्रसंग- 42 साल की महिला ने प्रेमी को लगाया ठिकाने

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जनपद में 18 दिनों से लापता पूर्व नगरपालिका...

1 किलो चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है...

सिडकुल, हरिद्वार में होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़

हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU)* को सूचना मिली थी...