पिथौरागढ़ संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना(NSS)* के अंतर्गत ग्राम पंचायत ओगला, डीडीहाट (पिथौरागढ़) में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस (25-02-2026)* उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ
स्वयंसेवियों को बहुत कुछ सीखने को मिला। जिस प्रकार से शिविर में दिन बढ़ते जा रहे है सभी स्वयंसेवियों को प्रतिदिन बहुत कुछ अनुभव मिलता जा रहा है। 
प्रतिदिन की भांति प्रातःकालीन सत्र में योग प्रशिक्षक *उमा दिगारी द्वारा छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया।
उन्होंने जीवन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है।
योगाभ्यास के उपरांत स्वयंसेवकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत के साथ दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
सुबह संध्या काल में स्वयंसेवियों को डॉ मनीष नेगी जी एवं डॉ सुधीर तिवारी जी का सानिध्य मिला । डॉ सुधीर तिवारी जी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बताया।
इसके पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा *ओगला ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्यांखेत ओगला के क्षेत्र परिसर तथा आस पास के रास्तों की साफ सफाई * ग्राम निवासियों द्वारा स्वयंसेवी के इस कार्य की काफी सराहना भी की गई ।
अपराह्न सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कोहली जी में बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में ओगला थाना प्रभारी बसंत अस्कोट थाना प्रभारी ओगला ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान सुंदर जिमीवाल ज , ओगला ग्राम पंचायत के प्याखेत तोक की वरिष्ट महिलाएं उपस्थित थे*।
अस्कोट थाना प्रभारी नें शिविर में उपस्थित स्वयंसेवियों को पुलिस व आम जनता के बीच के सम्बन्ध के बारे में बताया,
उन्होंने ये भी बताया की अगर समाज अगर जागरूक रहे तो समाज में अपराध को कम किया जा सकता है ।
सुरेश कंबोज ने स्वयंसेवियों को समाज को जागरूक करने की सीख दी ।
तत्पश्चात *ओगला थाना प्रभारी बसंत पंत* द्वारा स्वयंसेवियों को *साइबर क्राइम* के बारे में जानकारी दी गई,
उन्होंने बताया की किस तरह हम डिजिटल स्कैम(सायबर स्कैम) से बच सकते है ,
और साइबर फ्रॉड के प्रति हमारी क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त बसंत पंत ने स्वयंसेवियों को उनके अधिकारों एवं महिला सशक्तिकरण के बारे में भी बताया। इस प्रकार आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों को अस्कोट थाना प्रभारी सुरेश कंबोज एवं ओगला थाना प्रभारी श्रीमान बसंत पंत जी द्वारा साइबर फ्रॉड , अपराधों के प्रति समाज में जन जागरूकता , महिला सशक्तिकरण, मूलभूत अधिकारों, गुड टच बैड टच,आदि विषयों से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछकर विषय को गहराई से समझा । इसके अतिरिक्त अन्य अतिथियों द्वारा कार्यक्रम के प्रति अपने विचार रखे गए।
दिवस के अंत में *कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश कोहली* द्वारा सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।NSS शिविर के पंचम दिवस की शुरुआत से अंत तक स्वयंसेवियो को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला इसके अतिरिक्त ग्रामीण परिवेश एवं साइबर क्राइम से बचने के उपायों को और अधिक गहराई से जानने का मौका भी मिला। पंचम दिवस का यह आयोजन योग, पर्यावरण संरक्षण , स्वच्छता अभियान : ग्रामीण परिवेश में जागरूकता , और बौद्धिक विकास के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है, जिसने स्वयंसेवकों में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया।














Leave a comment