Home उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ की तत्परता से भीषण अग्निकांड पर पाया गया काबू
उत्तराखंड

अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ की तत्परता से भीषण अग्निकांड पर पाया गया काबू

50

पिथौरागढ़

दिनांक 22.06.2026 को रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना जाजरदेवल क्षेत्रांतर्गत बीसा गांव में मनोज चंद के पहाड़ी शैली के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल फायर टेंडर की पहुंच से दूर होने के कारण फायर यूनिट के कर्मचारियों ने साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर उपलब्ध घरेलू पानी सप्लाई पाइप एवं बाल्टियों की सहायता से आग बुझाने का कार्य प्रारम्भ किया।


अग्निशमन कर्मियों ने पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय जनता के सहयोग से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण प्राप्त कर लिया तथा उसे फैलने से रोका। समय रहते की गई कार्रवाई से आसपास के अन्य मकानों एवं संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाया जा सका।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

250 ग्राम चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

चम्पावत* *कोतवाली टनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता – 250 ग्राम चरस के...

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...