मिशन तलाश सफल : कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने हरियाणा से सकुशल खोज निकाली लापता महिला
पिथौरागढ़ दिनांक 27 अप्रैल को बांस निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना कोतवाली पिथौरागढ़ में दी गई। सूचना पर तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस द्वारा महिला की तलाश प्रारम्भ की गई।
एसएचओ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की खोज हेतु व्यापक अभियान चलाया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन खोजबीन, संभावित स्थानों की जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट्स पर लगातार कार्य किया गया।
पुलिस के अथक प्रयासों एवं सर्विलांस टीम की सहायता से महिला को मानेसर, हरियाणा से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
👮 *बरामदगी टीम*
उ0नि0 ललित डंगवाल
हे0का0 खीम सिंह
का0 कमल तुलेरा (सर्विलांस)














Leave a comment