Home उत्तराखंड अनुसूचित जाति/जनजाति के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त शमशेर महर गिरफ्तार
उत्तराखंड

अनुसूचित जाति/जनजाति के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त शमशेर महर गिरफ्तार

54

*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस*

*भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*

*फरार चल रहे अभियुक्त को पिथौरागढ़ पुलिस ने अल्मोड़ा से दबोचा, न्यायालय ने भेजा जेल*

कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत कुमौड़ निवासी शमशेर सिंह महर द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के प्रति अभद्र एवं अपमानजनक टिप्पणी कर सामाजिक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया था।

इस संबंध में वादी श्री गोपाल राम की तहरीर के आधार पर दिनांक 26 सितम्बर 2026 को कोतवाली पिथौरागढ़ में भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे, IPS के निर्देशानुसार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसकी विवेचना एवं जांच पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा की जा रही है। अभियुक्त को पुलिस एवं न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु विधिक नोटिस तामील कराए गए, किन्तु उपस्थित नहीं हुआ।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम, उ0नि0 ललित डंगवाल, उ0नि0 कमलेश जोशी व अन्य पुलिस कर्मी द्वारा अभियुक्त शमशेर सिंह महर को अल्मोड़ा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि समाज में वैमनस्य, जातीय विद्वेष अथवा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...