Home उत्तराखंड आलम गांव में शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन 8 माह तक सुध ना लेने पर
उत्तराखंडसमाज

आलम गांव में शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन 8 माह तक सुध ना लेने पर

57

उत्तराखंड राज्य के जनपद पिथौरागढ़ तहसील बंगापानी के सेराघाट झुला पुल से आलम को जोड़ने वाली पैदल मार्ग दैवीय आपदा से पहाड़ टूटकर भूस्खलन होकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है,

पर आपदा का 8 माह बीतने के बाद भी अभी तक पैदल मार्ग का मरम्मत कार्य नहीं किया गया है।

जिससे आलम दारमा के लोगों स्कूली छात्र छात्राओं एवं पशुओ को आवाजाही करने पर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, आलम दारमा के लोग एवं स्कूली छात्र छात्राओं जान हथेली में लेकर आवाजाही करने पर मजबुर है और गांव तक घोड़े खच्चरो से खाद्यान्न सामग्री नहीं पहुंच पा रही है जिलाधिकारी महोदय पिथौरागढ़ से मांग करते है
पूर्व में इस पैदल मार्ग की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी पिथौरागढ़ , अपर जिलाधिकारी महोदय, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग करने के बाद भी अभी तक पैदल मार्ग की मरम्मत कार्य नहीं किया गया है।

तत्काल पैदल मार्ग की मरमत कर आवाजाही सुचारू नहीं किया गया तो समस्त ग्रामवासी जिला मुख्यालय पिथौरागढ़, तहसील बंगापानी में धरना प्रदर्शन करने पर बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

विक्रम दानू जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मदकोट

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...