Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने भारत के सीमांत गाँव तीजम में किया मॉडल CSP केंद्र का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने भारत के सीमांत गाँव तीजम में किया मॉडल CSP केंद्र का भव्य उद्घाटन

38

पिथौरागढ़
उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा आज भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जिला पिथौरागढ़) में शाखा धारचूला के अंतर्गत प्रथम मॉडल CSP (ग्राहक सेवा केंद्र) का भव्य उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में बैंक के अध्यक्ष हरि हर पटनायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

जबकी क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुकरेती, क्षेत्रीय कार्यालय से अधिकारी अंकित जायसवाल एवं किरण मेहता कार्की, धारचूला शाखा प्रबंधक श्री प्रवीण सिंह जीना एवं ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

इस पहल के साथ उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक दारमा घाटी में बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने वाला प्रथम बैंक बन गया है।

यह उपलब्धि क्षेत्र के दूरस्थ एवं सीमांत गाँवों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय ग्रामीणों को सुलभ बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी

तथा उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक दूरस्थ क्षेत्रों में भी अपना विस्तार करते हुए आम जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में आज मॉडल CSP केंद्र को दूरस्थ क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है, जिससे ग्रामवासी बैंकिंग सुविधाओं से लाभान्वित होंगे और अपने गाँव में रहकर ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा पाएँगे।

बैंक द्वारा जिला पिथौरागढ़ में इस वर्ष कुल 34 नए CSP नियुक्त किए गए हैं, जिनमें 12 (35%) महिलाएँ हैं।

अध्यक्ष ने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि बैंक किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर ग्रामवासी बैंक प्रबंधन से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार; 992 ग्राम चरस बरामद

जनपद चम्पावत* पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 अभियुक्त गिरफ्तार; 992 ग्राम चरस...

नाबालिक से दुष्कर्म मामले में न्यायालय ने अभियुक्त को सुनाई 20 साल की सजा, 40 हजार जुर्माना*

*सशक्त विवेचना एवं प्रभावी पैरवी फलस्वरूप न्याय सुनिश्चित* *नाबालिक से दुष्कर्म मामले...