Home अपराध किसान नेता के पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट के बाद की गई फायरिंग – सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
अपराधउत्तराखंड

किसान नेता के पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट के बाद की गई फायरिंग – सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

58

उत्तराखंड राज्य के रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास सोमवार की रात कुछ दबंगों के द्वारा भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव के पुत्र के साथ लाठी डंडों से मारपीट और फायरिंग की गई है। इतना ही नहीं दबंगों के द्वारा दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। मारपीट और तोड़फोड़ की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है।


बता दे कि भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव के पुत्र की रामपुर चुंगी के पास एक दुकान है। सोमवार के रात कुछ दबंग लाठी डंडे लेकर दुकान में घुस गए। जिसके बाद उनके द्वारा लाठी डंडों से किसान नेता के पुत्र के साथ मारपीट की गई है। इसके साथ ही फायरिंग भी की गई है। इतना ही नहीं दबंगों के द्वारा लाठी डंडों से दुकान में तोड़फोड़ भी की गई है। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए है। तोड़फोड़ और मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ दबंग लाठी डंडे लेकर दुकान में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है।

जबकि मौके पर अफरा तफरी का माहौल देखकर आसपास के लोग भागते हुए नजर आ रहे है घटना के बाद पीड़ित के द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की गई है। पुलिस ने आज फोन पर हुई बातचीत में बताया कि फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए...

जाजरदेवल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*

*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *चौकी वड्डा थाना जाजरदेवल पुलिस...

पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट

पिथौरागढ़ *नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *थाना थल पुलिस का...