पिथौरागढ़ – महिला नेत्री मोनिका महर ने भाजपा एवं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विधायक मयूख महर का पुतला फूंकने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा को विकास और महिला विरोधी बताया।
मोनिका ने कहा कि पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर द्वारा सदैव क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों हेतु कार्य किए है जिसका रिपोर्ट कार्ड जनता ओर पिथौरागढ़ की महिलाओं के पास है, मयूख महर द्वारा पहले भी महिला चिकित्सालय में बहुत से विकास कार्य किए है,
जो शायद ही पहले किसी जनप्रतिनिधि ने किए हो, उनके द्वारा बार बार सरकार और प्रशासन को कहा गया कि महिला चिकित्सालय में लिफ्ट बहुत जरूरी है जिसके लिए वो खुद अपनी निधि से पैसा देना चाहते हैं
ताकि महिलाओं को फायदा और सुरक्षा मिल सके। परन्तु भाजपा को तो इससे कोई मतलब नहीं था और उनके अधिकारी बातों को गोल गोल घूमते रहे , अब जब विधायक द्वारा मामले को विधानसभा और अन्य माध्यमों से बार बार उठाया गया ओर आंदोलन की धमकी दी तो सरकार एवं प्रशासन ने विधायक के दबाव में जिला योजना से लिफ्ट लगाने का प्रस्ताव भेजा है, जिसका पूरा श्रेय भी विधायक मयूख महर को ही जाता है।
जब पूर्व में कांग्रेस सरकार में विधायक जी द्वारा पिथौरागढ़ के लोगो को 1 करोड़ की लगत से फ्री वाईफाई दिया गया , 45 लाख के सीसीटीवी लगाए गए, लाखों के पेयजल टैंक जल संस्था को दिए गए थे तो अभी ऐसा क्या हुआ कि सरकार और प्रशासन नियमों को बहाना बनाकर 40 लाख की निधि लिफ्ट के लिए देने हेतु मन कर रही थी।
अगर कांग्रेस सरकार जन हित को सर्वोपरि रखते हुए नियमों को शिथिल कर 1 करोड़ वाईफाई और 45 लाख सीसीटीवी की निधि दे सकने का नियम बना सकती है तो आखिर भाजपा सरकार महिलाओं हेतु मयूख महर जी द्वारा दी जा रही 40 लाख की निधि हेतु नियमों में शिथिलता क्यों नहीं ला पाई, कही इसमें भाजपा की कुछ और चाल तो नहीं थी या सीधे सीधे कहे कि भाजपा राजनीतिक द्वेष भावना के चलते पिथौरागढ़ की महिलाओं को लिफ्ट की सुविधा देना ही नहीं चाहती थी
आज जब इनकी पोल खुल रही है तो अब इसी से बौखलाए भाजपा सरका रोर छुटभैय्या नेता अब अपनी महिला स्वागत मोर्चा से विधायक का पुतला फूंकवा कर मामला को घूमने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वह यह भूल गए कि पिथौरागढ़ की जनता सब जानती है।
यू तो विधायक जी द्वारा अपने कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास कार्य किए और इसी क्रम में महिलाओं हेतु बहुत सारे कार्य किए गए है जिसमें से कुछ यह है –
1. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा हेतु अपने कार्यकाल में 45 लाख रुपए के CCTV कैमरे लगाए गए थे ताकि हमारी बहु , बेटियां सुरक्षित रहे , और मजे की बात यह है कि भाजपा के सरकार आते ही उन्होंने उन CCTV कैमरों को हटवा दिया।अब आप ही बताइए कि महिला हितैषी कौन है ।
2. मयूख महर जी द्वारा ही पिथौरागढ़ की बिटियाओं के लिए नर्सिंग कॉलेज खोला गया जिसका फायदा आज हमारे गरीब घर की बिटियाएं भी उठा रही है ।
3. मयूख महर जी द्वारा पिथौरागढ़ की बिटियाओं के हुनर को देखते हुए यहां अलग से महिला बॉक्सिंग हॉस्टल खुलवाया जिसका सुखद परिणाम यह हुआ कि हमारी दर्जनों बेटियों आज देश ,विदेश में अपने मुक्के की धमक से अपना और पिथौरागढ़ का नाम रोशन कर रही है।
4. मयूख महर जी द्वारा अपनी निधि से बिटियां हेतु लाइब्रेरी में अनेकों पुस्तकें , चेयर ,टेबल इत्यादि दिए गए ,जिसका आभार खुद युवाओं ओर बेटियां ने जताया।
3. उनके द्वारा ही महिला महाविद्यालय खोलने की पहल की गई , पर भाजपा सरकार ने उसका जवाब तक देना उचित नहीं समझा।
4. मयूख महर जी द्वारा महाविद्यालय में बिटियाओ के लिए MA गृह विज्ञान, MA संगीत, BBA,BCA शुरू करवाया ताकि हमारी बिटियाएं घर में रहकर अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकें।
5. मयूख महर जी द्वारा ही पिथौरागढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम हमारी नन्ही परी इंजीनियरिंग कॉलेज रखवाया।
6. मयूख महर जी द्वारा महिला चिकित्सालय में अपनी निधि से अनेको कार्य कराए है, उन्होंने पूर्व में असुरक्षित बाउंड्री में बच्चा- जच्चा सुरक्षा हेतु अपनी निधि से कार्य कराए,जिसका फायदा आज भी महिलाओं को मिलता है।
7. मयूख महर जी द्वारा महिलाओं की सुविधा हेतु अपने निधि से 4 पेयजल टैंक रहित गाड़िया जल संस्थान को दी गई ताकि गर्मियों में हमारी गृहणियों को उसका फायदा मिल सके।
मोनिका महर द्वारा कहा गया कि विधायक जी द्वारा अपने कार्यकाल में अनेकों कार्य महिलाओं के लिए किए जिसका रत्ती भर भी भाजपा के मंत्री और नेता नहीं कर पाए।
मोनिका महर ने भाजपा महिला मोर्चा पर भी हमला करते हुए कहा कि यह वही महिला मोर्चा है जो अंकिता भंडारी मामले में , हमारी पिथौरागढ़ की नन्ही परी के मामले में और इसी के साथ अन्य महिलाओं का भाजपा नेताओं द्वारा किए उत्पीड़न के मामले में मुंह में दही जमाए घर पर बैठी रही।
भाजपा नेता शायद महिला मोर्चा को एक अलग ही रंग का चश्मा देते है जिससे विकास दिखता ही नहीं ,इसीलिए भाजपा महिला नेत्रियां अपना चश्मा उतार कर देखेगी तो शायद उनको विकास कार्य दिखेंगे।
शायद यह मात्र भाजपा की स्वागत टीम है जो नेताओं के स्वागत के लिए बनाई गई है , जिन्होंने कभी भी महिलाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना जायज नहीं समझा ।
क्या उन्होंने अपने प्रभारी गट्टू (दुष्यंत गौतम) से कुछ पूछा कि उनपर उन्हीं की पार्टी की एक नेता ने अंकिता भंडारी केस में आरोप लगाया पर उन्होंने जवाब तक नहीं दिया ।
मोनिका ने कहा कि महिला मोर्चा में नए नए नेता बने लोग बिना जानकारी इकट्ठा किए ही पुतला दहन कर दे रहे है, मेरी उनको नसीहत है कि पहले पढ़ ले, जान ले फिर कोई कदम उठाए अन्यथा विकास पुरुष विधायक के बारे में झूठ बोलने पर उसका जवाब पिथौरागढ़ की जागरूक महिलाएं और जनता जनार्दन उनको आने वाले समय में देगी।











Leave a comment