Home उत्तराखंड रक्षाबंधन से पहले सगे भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड

रक्षाबंधन से पहले सगे भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट

111

उत्तराखंड

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर रक्षाबंधन से दो दिन पहले एक सगे भाई ने अपनी दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं हत्यारे के द्वारा अपने जीजा को भी गोली मारी गई है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

बता दे की गणेशपुर में संगीता नाम की एक महिला ई रिक्शा में बैठकर किसी काम से जा रही थी। तभी वहां पर आरोपी भाई पहुंचा। जिसने संगीता पर अचानक फायरिंग कर दी। जिस कारण गोली लगने से संगीता की मौत हो गई है। जिसके बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। जिसके कुछ ही मिनटों बाद आरोपी भाई दूसरी बहन पुष्पा के घर पर पहुँच गया। जहां पर आरोपी भाई के द्वारा दूसरी बहन पुष्पा पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिस कारण पुष्पा की भी मौके पर ही मौत हो गई है। इस फायरिंग में संगीता के पति भी गोली लगने से घायल हो गए है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आरोपी भाई मौके से फरार होने में कामयाब हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। जबकि पुष्पा के घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बातचीत में बताया कि फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...