Home उत्तराखंड गुरना क्षेत्र में शिव महापुराण कथा में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सहभागिता करते हुए कथा श्रवण किया गया
उत्तराखंड

गुरना क्षेत्र में शिव महापुराण कथा में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सहभागिता करते हुए कथा श्रवण किया गया

104

पिथौरागढ़

गुरना क्षेत्र में आयोजित शिव महापुराण कथा में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा सहभागिता करते हुए कथा श्रवण किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ कथा का आनंद लिया तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक संगठन द्वारा व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य व्यास जी बालकृष्ण वृंदावन विकास जी महाराज को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं इस ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन के सफल संचालन हेतु ग्राम प्रधान गुरना श्रीमती ऊषा तिवारी जी को संगठन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया।

साथ ही पूर्व सैनिक संगठन के गुरना क्षेत्र संयोजक कैप्टन उमेश फुलेरा को भी इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनुष्ठान में पूर्ण सहयोग देने तथा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के माध्यम से आयोजन को सफल बनाने हेतु सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष रमेश सिंह महर साहब ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी एवं बच्चों को अपने धर्म, संस्कार और संस्कृति के महत्व से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन सदैव इस प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में अपना सहयोग देता रहेगा।

आज शिव महापुराण कथा का भंडारे के साथ विधिवत समापन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सचिव दयाल सिंह, सुन्दर सिंह, नवीन गुरुरानी, उमेश तिवारी, महेश शाही सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक संगठन ने आयोजन समिति, क्षेत्रवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...