Home उत्तराखंड पिथौरागढ़ मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन धनराशि वितरित
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन धनराशि वितरित

71

पिथौरागढ़ भीम सिंह वाल्दिया की पुण्यतिथि पर राजकीय इण्टर कालेज आठगांव शिलिंग के 6 मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन धनराशि दी गई।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 09 विजयी छात्रों को ढाल तथा दो अच्छे गायकों को हॉटकेश प्रदान किए।

सुरभि सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में महेश मखौलिया ने कहा, “प्रतिभाशाली बच्चे देश की धरोहर हैं, उनको प्रोत्साहन देना हमारा फर्ज है।”


इस दौरान लक्ष्मी वाल्दिया ने कहा उनके पति इसी गांव के थे।

जो सन 2012 से उनकी स्मृति में छात्रों को लगातार प्रोत्साहन धनराशि दी जा रही है।

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य योजना की चन्द्रा चौहान ने बच्चों/विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य पर विस्तृत वार्ता की।

सभी छात्रों का वजन व लम्बाई नापकर उन्हें आवश्यक निर्देश, निःशुल्क जीवन तिवाड़ी तथा मधु भट्ट ने दिए।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दीपा खाती तथा जे.एल.चामी ने सम्पन्न कराई।

सुरभि सेवा समिति के सचिव मोहन चन्द्र पाठक ने कहा “हमारा उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के प्रतिभाशाली बच्चों का प्रोत्साहन है।”

प्रधानाचार्य रवीश जोशी ने आभार व्यक्त करते कहा “छात्र हमारे देश का भविष्य हैं।”

संचालन डॉ. दीपक कापड़ी ने किया।

मेधावी*: दिव्यांशी वाल्दिया, गायत्री खेमाल, शिवानी भूमिका, जानवी, अक्षरा,शंकर तिवाड़ी श्याम सिंह, शुभम मौजद रहे,

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...