Home उत्तराखंड चंपावत पीड़िता के भाई का बयान आया सामने कमल रावत ने नाबालिग को पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में ये पूरा खेल खेला था
उत्तराखंडसमाज

चंपावत पीड़िता के भाई का बयान आया सामने कमल रावत ने नाबालिग को पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में ये पूरा खेल खेला था

112

चंपावत- नवीन बोहरा, पीड़िता का भाई का कहना है की निष्कासित भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने बदले की भावना से अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर सामूहिक गैंगरेप की पूरी कहानी को अंजाम दिया।

जिसके बाद अब उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए गैंगरेप की घटना को झूठा साबित कर दिया है।

जिससे चंपावत में लोग अब तरह तरह कि चर्चाएं कर रहे हैं।

आपको बता दें की कमल रावत ने नाबालिग को पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में ये पूरा खेल खेला था।

मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई थी।

लेकिन अब नाबालिक और उसके भाई की ओर से किसी भी प्रकार का घटनाक्रम न होने की बात से मामला पलट गया है।

पीड़िता के भाई नवीन बोहरा ने कहा कि कमल रावत ने उन्हें यह सब करने के लिए अपने जाल में फसाया और उसी के कहने पर एक 50 लाख के केश को रफा दफा करने का पत्र जारी करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि वह बाहर नौकरी करते हैं तो उन्हें इस केस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी बस कलम रावत ने ही उन्हें फोन के माध्यम से दुष्कर्म होने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कमल रावत मे भी पूर्व में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं तथा पंचायत चुनाव में हुई हार का बदला लेने के लिए उसके द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया गया था।

पीड़िता ने भी पूछताछ में बताया गया कमल रावत की ओर से उनके पिता के इलाज का प्रलोभन देकर उसे ईस साजिश में शामिल किया गया था।

एसपी चंपावत ने बताया डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का परीक्षण जारी है।

तथा मामले में शामिल संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा यदि जांच के दौरान तथ्यों को भ्रामक या मनगढ़ंत पाया जाता है तो विधि अनुसार सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

फिलहाल तीन दिन से प्रदेश की सुर्खियां बने इस गैंगरेप कांड का अब खुलासा हो गया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए...

जाजरदेवल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*

*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *चौकी वड्डा थाना जाजरदेवल पुलिस...

पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट

पिथौरागढ़ *नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *थाना थल पुलिस का...