उत्तराखंड राज्य के जनपद चंपावत में निष्कासित भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने बदले की भावना से अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर सामूहिक गैंगरेप की पूरी कहानी को अंजाम दिया।
जिसके बाद अब नाबालिक लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए गैंगरेप की घटना को झूठा साबित कर दिया है।
जिससे चंपावत में लोग अब तरह तरह कि चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल कमल रावत ने नाबालिग को पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में ये पूरा खेल खेला था।
मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई थी।
वहीं कांग्रेस की ओर से जगह जगह सरकार के खिलाफ प्रदर्शन पुतला दहन किए जा रहे थे।
लेकिन अब नाबालिक की ओर से किसी भी प्रकार का घटनाक्रम न होने की बात से मामला पलट गया है।
अब देखना होगा कि पुलिस कमल रावत के खिलाफ क्या करवाही करती है।











Leave a comment