Home उत्तराखंड 23 पेटी शराब-बीयर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखंड

23 पेटी शराब-बीयर के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

114

पिथौरागढ़

जनपद पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । जिस क्रम में विगत दिवस *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व* में कोतवाली धारचूला पुलिस की सटीक कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है ।

पुलिस टीम द्वारा निगालपानी, धारचूला स्थित रेस्टोरेंट में चेकिंग के दौरान मंजू थापा, निवासी आरा मशीन, वार्ड धारचूला, हाल निवासी गलाती, धारचूला, उम्र लगभग 32 वर्ष के *कब्जे से 10 पेटी बीयर एवं 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद* की गई। *बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत ₹1,55,000/- (एक लाख पचपन हजार रुपये) है।*

उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, आरक्षी संतोष कुमार एवं आरक्षी भावेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भविष्य में भी इसी प्रकार अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित विभाग: जिलाधिकारी

पिथौरागढ़, सभी सड़कों को 18 अक्टूबर की शाम तक गड्ढामुक्त करें संबंधित...

पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत बनबसा पुलिस की कार्रवाई, 6.85 ग्राम अवैध स्मैक...

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ ने निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर डी.एस. बसेड़ा का किया स्वागत

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के निवासी एवं सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल से...

धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में पुलिस की कार्रवाई

चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त कोवताली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा...