Home उत्तराखंड डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया
उत्तराखंड

डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया

51

देहरादून, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. आयुष जोशी ने आज कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

उत्तराखंड शासन द्वारा जारी शासनादेश संख्या 1348/XLI-A/26-87/2022/E-104098, दिनांक 03 नवंबर 2026 के अनुपालन में डॉ. आयुष जोशी, सहायक प्राध्यापक, राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून को विश्वविद्यालय में कुलसचिव के पद पर एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया गया है।

राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत रहे डॉ. जोशी मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के निवासी हैं। उन्हें शिक्षण, अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों में लगभग 7 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) उत्तराखंड से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI), रुड़की में भी अपना शोध कार्य किया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने डॉ. आयुष जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. जोशी अपने शैक्षणिक अनुभव, अनुसंधान कार्य, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता के माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संयोजन ग्रामीण एकता मंच, अध्यक्ष अस्कोट विकास संघर्ष समिति के तरुण पाल द्वारा के नेतृत्व में जुलूस निकाला

पिथौरागढ़ संयोजन ग्रामीण एकता मंच, अध्यक्ष अस्कोट विकास संघर्ष समिति के तरुण...

भारतीय सेना की खड़गा कोर का आदि कैलाश अभियान*

पिथौरागढ़ आदि कैलाश, उत्तराखंड। भारतीय सेना की खड़गा कोर की पर्वतारोहण टीम...