Home उत्तराखंड पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया
उत्तराखंड

पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया

27

उत्तराखंड राज्य के
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने भरत विहार क्षेत्र में एक फ्लैट पर छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मौके से पुलिस ने 2 लाख 20 हजार 650 रुपए और ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि गश्त के दौरान मंडी तिराहे से आगे मुखबिर ने सूचना दी कि भरत विहार, ऋषिकेश में गगन बर्तवाल एक फ्लैट में जुआ खिला रहा है।

जहां बाहरी लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक कविन्द्र राणा ने चौकी प्रभारी अमित कुमार और चौकी प्रभारी एम्स बिनेश कुमार को पुलिस बल के साथ मौके पर बुलाया।

पुलिस टीम ने भरत विहार स्थित एक पांच मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल के फ्लैट में छापा मारा, जहां आरोपी दरी बिछाकर हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।

मौके से पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

संयोजन ग्रामीण एकता मंच, अध्यक्ष अस्कोट विकास संघर्ष समिति के तरुण पाल द्वारा के नेतृत्व में जुलूस निकाला

पिथौरागढ़ संयोजन ग्रामीण एकता मंच, अध्यक्ष अस्कोट विकास संघर्ष समिति के तरुण...

भारतीय सेना की खड़गा कोर का आदि कैलाश अभियान*

पिथौरागढ़ आदि कैलाश, उत्तराखंड। भारतीय सेना की खड़गा कोर की पर्वतारोहण टीम...