Home उत्तराखंड थलकेदार मन्दिर में 2 फरवरी को होगा यज्ञ (हवन), ग्रामवासियों से सहभागिता की अपील
उत्तराखंडसमाज

थलकेदार मन्दिर में 2 फरवरी को होगा यज्ञ (हवन), ग्रामवासियों से सहभागिता की अपील

111

पिथौरागढ़।
थलकेदार मंदिर में आगामी सोमवार, 2 फरवरी 2026 (20 माघ) को विधिवत यज्ञ (हवन) का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
हर सिंह वल्दिया ने बताया कि इस आयोजन में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर धूप, अक्षत एवं उघाई सहित मन्दिर परिसर में उपस्थित होकर यज्ञ (हवन) में सहभागिता करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।
आयोजन समिति ने यह भी आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हों तथा अपने पड़ोसी ग्रामों एवं मित्रगणों को भी कार्यक्रम की सूचना देकर आमंत्रित करें।
आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं मंगलकामनाओं के संकल्प के साथ आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक भावना का विस्तार होगा।
तिथि: सोमवार, 2 फरवरी 2026
स्थान: थलकेदार मन्दिर, पिथौरागढ़

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...