Home उत्तराखंड दुःखद सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल
उत्तराखंडसमाज

दुःखद सड़क दुर्घटना में दो की मौत एक घायल

110

उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जनपद के धौलछीना समय लगभग अपराह्न 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धौलछीना से लगभग 06 KM सेराघाट की ओर कसार बैंड के पास वाहन संख्या- DL3 CCZ 8690 (स्कॉर्पियो) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है।

सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार बिष्ट मय पुलिस टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल को रवाना हुए।

मौके पर पहुंचकर थाना धौलछीना पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। वाहन में चालक सहित 03 लोग सवार थे। दुर्घटना में 02 लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को व्यक्तिगत वाहन से अल्मोड़ा भेजा गया।
घायल और मृतकों के नाम/पते से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...