Home उत्तराखंड 20 नाली अवैध भांग की फसल नष्ट
उत्तराखंड

20 नाली अवैध भांग की फसल नष्ट

69

जनपद चम्पावत

*नशे की खेती पर पुलिस का प्रहार : बाराकोट क्षेत्र में 20 नाली अवैध भांग की फसल नष्ट*

*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही , 20 नाली क्षेत्रफल में उगी भांग की खेती का समूल विनिष्टीकरण*

*पुलिस अधीक्षक चम्पावत महोदया श्रीमती रेखा यादव* के निर्देशानुसार एवं *नशा मुक्त देवभूमि – नशा मुक्त भारत* अभियान के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में आज दिनांक 30.08.2026 को *थाना लोहाघाट के चौकी बाराकोट पुलिस टीम* द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तड़ीगांव के निकट *लगभग 20 नाली क्षेत्रफल* में अवैध रूप से उगी भांग की खेती को चिन्हित कर काटकर नष्ट किया गया।

कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जागरूक करते हुए अपने घरों, खेतों के आसपास, ग्राम समाज की बंजर भूमि तथा जंगलों के किनारे उगी *भांग की फसल को स्वयं नष्ट करने तथा ऐसी खेती की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही मानस हेल्पलाइन नम्बर-1933* की जानकारी देते हुए नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

पुलिस द्वारा ग्रामीणों से “नशा मुक्त देवभूमि, नशा मुक्त भारत” अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई।

*नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता और सतत कार्रवाई ही सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज की आधारशिला है।*

मीडिया सेल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 30/08/2026

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...