Home उत्तराखंड दुःखद खबर -एलओसी पर पिथौरागढ़ का एक और वीर सपूत शहीद
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर -एलओसी पर पिथौरागढ़ का एक और वीर सपूत शहीद

71

जनपद पिथौरागढ़ के लिए अत्यंत दुःखद खबर है कि 19 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात नायक विकास जो सिक्किम क्षेत्र में एलओसी पर देश की सेवा करते हुए दिनांक 31 मार्च को आए भीषण हिमस्खलन (एवलांच) की चपेट में आकर वीरगति को प्राप्त हो गए। वे जनपद पिथौरागढ़ के बिशाड गांव के निवासी थे।

नायक विकास अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए मातृभूमि की रक्षा में अंतिम क्षण तक डटे रहे और सर्वोच्च बलिदान देकर पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊँचा कर गए। उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सैन्य समुदाय, क्षेत्रवासियों एवं उनके पैतृक गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

बताया जा रहा है कि उनका विवाह कुछ वर्ष पूर्व ही हुआ था तथा उनके पीछे एक छोटा बच्चा भी है। इस असमय क्षति से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं पिथौरागढ़ पूर्व सैनिक संगठन द्वारा इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत वीर सैनिक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

संगठन ईश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहीद नायक विकास का पार्थिव शरीर परसों तक जनपद पहुंचने की संभावना है। उनके पार्थिव शरीर के आगमन पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें समस्त क्षेत्रवासी एवं सैन्य समुदाय उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

नोट – फोटो

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...