Home उत्तराखंड दुःखद खबर -यहाँ गुलदार ने महिला को बनाया निवाला
उत्तराखंडसमाज

दुःखद खबर -यहाँ गुलदार ने महिला को बनाया निवाला

74

उत्तराखंड राज्य के नैनीताल भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना दिया है। यह खबर आग की तरह पूरे ग्रामीण क्षेत्र में फैल गई।

ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने
वन विभाग के आला अधिकारियों को स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देकर मृतक परिवार को हर तरफ से सहयोग दिए जाने की बात कही।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया जनपद नैनीताल के ब्लॉक भीमताल के अंतर्गत ज्योलीकोट से लगे ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय ( 47) चारा लेने जंगल गई थी, तभी गुलदार उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया।

सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की खोजबीन शुरू की।
घर से लगभग दो किलोमीटर दूर महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, ज्योली गांव निवासी 52 वर्षीय हेमा पांडे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं।
उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं।

कुछ देर बाद जब हेमा पांडे का कोई पता नहीं चला तो साथ गई महिलाएं घबराकर गांव लौटीं और परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश के साथ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों को निजात देने को कहा प्रमुख ने कहा छेत्र में एकाएक घटना हो रही वन विभाग इन आदमखोर गुलदार से ग्रामीणों के निजात के लिए उचित कार्रवाई करे

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की सक्रियता बनी हुई है, लेकिन वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि आदमखोर बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर क्षेत्र को सुरक्षित किया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही मनोरा रेंज के वन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस की कार्यवाही, 01 स्मैक तस्कर गिरफ्तार...

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में एक दिवसीय शिविर प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आयोजित किया

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर डीडीहाट (पिथौरागढ़) में राष्ट्रीय...

*संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में एक दिवसीय NSS शिविर एवं करियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित

पिथौरागढ़) संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नारायण नगर में आज राष्ट्रीय...

31 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए आंकी गई

उत्तराखंड नशे के कारोबार पर एक्शन लेते हुए टिहरी पुलिस ने चेकिंग...