कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.61 ग्राम स्मैक बरामद की है। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमृत निवासी ऋषिकेश और गौरव कुमार निवासी बिजनौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है। आरोपियों के अपराधी के इतिहास की जानकारी भी पुलिस कर रही है।
पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि आखिरकार इन्होंने नशे की सामग्री कहां से खरीदी है और कहां-कहां बेचने की कोशिश थी।
इस कारोबार में यह दोनों अकेले हैं या और भी कोई संगठित गिरोह के रूप में उनके साथ काम कर रहा है।
ऋषिकेश पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।














Leave a comment