उत्तराखंड
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लखवाड़ बांध परियोजना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलवा और बोल्डर गिर पड़े।
मलवे की चपेट में आने से कार्यस्थल पर खड़ी तीन आरओसी मशीनें, दो डंपर और एक जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गईं।
गनीमत यह रही कि घटना के समय मशीनों के आसपास कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, लखवाड़ बांध परियोजना क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर नीचे आ गिरे। इससे मौके पर खड़ी तीन आरओसी मशीनें, दो डंपर और एक जेसीबी मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
घटना के बाद परियोजना क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
एलएनटी कंपनी के ईडी ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
प्रारंभिक तौर पर कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।














Leave a comment