Home अपराध नाबालिग से गैंगरेप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी
अपराधउत्तराखंड

नाबालिग से गैंगरेप नाबालिग के हाथ पैर बाध कर छोड़ गए आरोपी

58

उत्तराखंड राज्य के चंपावत सल्ली क्षेत्र से हथियारों के बल पर 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जिसमें क्षेत्र के ही तीन युवकों पर आरोप लगे हैं। नाबालिग के पिता ने चंपावत कोतवाली में तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए चंपावत कोतवाली में घटना की तहरीर दी है

तथा पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में पिता ने बताया है में एक बीमार व्यक्ति हूं मेरा इलाज करवाने हेतु मेरी बेटी मुझे अपने गांव से चंपावत लाई थी। कल 5 मई 2026 को मेरी बेटी जिसकी उम्र 16 वर्ष है शाम को घर वापस नहीं लौटी। मैंने फोन मे पूछा तो उसने बताया लगभग दोपहर 2:30 बजे एक युवक उसे शादी में सल्ली ले गया है। जो उससे पिछले कुछ समय से बात करता था। तहरीर में पिता ने बताया जब देर रात तक उनकी बेटी घर वापस नहीं लौटी तो उनके द्वारा बेटी को कॉल किया गया लेकिन उसका फोन नहीं लगा। देर रात 1:28 पर उनकी बेटी ने उन्हें कॉल की इसके तुरंत बाद उसका फोन स्विच ऑफ आने लगा। तहरीर में बताया गया है स्थानीय लोगों और पुलिस की खोज बीन के बाद सुबह 4:00 बजे उनकी नाबालिग बेटी एक कमरे में बधी हुई और नग्न अवस्था में मिली। पूछताछ में उनकी बेटी ने बताया सल्ली निवासी तीन लोगों के द्वारा उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में बताया गया है

आरोपियों ने धारदार हथियार चाकू व बसुला उनकी बेटी के गले में रखकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए ।जिसके बाद तीनों आरोपियों ने उनकी नाबालिग बेटी को रस्सी से बाध कर नग्न अवस्था में कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए।

तहरीर में नाबालिग के पिता ने तीन लोगों पर उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से तीनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चंपावत कोतवाली पहुंचे हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अवैध शराब का कारोबार, गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ ड्राइ डे पर अवैध शराब तस्करी के मंसूबे पुलिस ने किए...

जाजरदेवल पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट*

*नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *चौकी वड्डा थाना जाजरदेवल पुलिस...

पुलिस का अवैध भांग पर प्रहार, ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध भांग नष्ट

पिथौरागढ़ *नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई* *थाना थल पुलिस का...