उत्तराखंड राज्य के
तहसील नैनबाग के अंतर्गत पट्टी इवालस्यूं में भंयकर ओलावृष्टि से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है ।
यहाँ 10 मिनट की ओलावृष्टि से फैसले,पेड़ पौधे वागवानी के क्षेत्र में पूरी तरह से क्षति हुई होने से किसानों में शासन प्रशासन से क्षति पूर्ति की मांग की है।
बुधवार को तहसील नैनबाग के ग्राम घिया कोटी, खास कोटी, ग्राम सेन्दूल, बमणगांव में पौने पांच बजे भंयकर औला वृष्टी से पूरी तरह जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाने से लोगों हकें बकें रह गए ।
ओलावृष्टि से नगदी फसले मटर, टमाटर, शिमला मिर्च व गेहूं आदि खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो जाने से भारी नुकशान हुआ है।
ग्रामीण दिनेश प्रसाद, पूर्ण सिंह,प्यारे लाल आदि का कहना है पहली बार इतनी भयंकर ओलावृष्टि जीवन में अच्छी जिससे खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से तहश नहश हो गई है । जिस पर शासन प्रशासन से क्षति का आकलन कर मुआवजा दिए जाने की है।













Leave a comment