Home उत्तराखंड नेशनल एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की काजल फर्स्वाण ने रजत पदक, आरती और कपिल ने झटका कांस्य पदक
उत्तराखंडखेल

नेशनल एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ की काजल फर्स्वाण ने रजत पदक, आरती और कपिल ने झटका कांस्य पदक

159

पिथौरागढ़

09वीं एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के 03 मुक्केबाजों ने पदक प्राप्त किये है। तीनों मुक्केबाज खेल विभाग के अधीन संचालित small खेलो इंडिया सेंटर देव सिंह मैदान पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग कोच निखिल महर से प्रशिक्षण प्राप्त करते है।

दिनांक 04 से 10 जनवरी, 2026 तक नोएडा में आयोजित एलीट नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आरती धारियाल ने – प्रथम प्री क्वार्टर फाइनल में – सुप्रिया (मणिपुर) को
द्वितीय प्री क्वार्टर फाइनल में – दिव्या पवार (all India police) को
क्वार्टर फाइनल में नाओम चिंगसन्नुआमी (मिज़ोरम) को परास्त किया । सेमीफ़ाइनल में आरती का मुक़ाबला – प्रीति (एसएससीबी) से हुआ और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा ।

वही काजल का
प्रथम प्री क्वार्टर -अंशुल राणा (केरल )
क्वार्टर फाइनल- दीपिका (हिमाचल प्रदेश)
सेमीफाइनल – रितु (एआईपी) से हुआ।
फाइनल मुक़ाबले में काजल का मुक़ाबला – प्रांजल (एसएससीबी) से हुआ जिसमें कड़ी टक्कर के बावजूद काजल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

वही कपिल पोखरिया को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। कपिल का प्रारंभिक मुकाबला एससीबी से हुआ जिस मैं कपिल को जीत मिली, लेकिन सेमीफाइनल मैं उन्हें राजस्थान से शिकस्त मिली और कांस्य से संतोष करना पड़ा।

मुक्केबाजों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, बॉक्सिंग कोच निखिल महर, कैप्टन हरि सिंह थापा जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन पिथौरागढ़ के सभी पदाधिकारियों कमल पुनेड़ा, बहादुर सिंह बोहरा, अजय राठौर, भास्कर चंद्र भट्ट, कैप्टन देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, जनार्दन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता, महिमा विश्वकर्मा आदि ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...