Home उत्तराखंड पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से जनपद पिथौरागढ़ में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन
उत्तराखंडसमाज

पूर्व सैनिक संगठन के प्रयासों से जनपद पिथौरागढ़ में निशुल्क चिकित्सा शिविरों का सफल आयोजन

40

पिथौरागढ़ में शीत ऋतु के दौरान बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के सराहनीय प्रयासों से प्राइम हॉस्पिटल, काशीपुर के सहयोग से जनपद के विभिन्न दुर्गम एवं दूरस्थ क्षेत्रों में कुल पाँच निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को बड़े चिकित्सालयों जैसी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएँ उनके निकट उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में चिकित्सा शिविरों की शुरुआत 8 जनवरी को धारचूला, 9 जनवरी को डीडीहाट तथा आज 10 जनवरी को जनपद मुख्यालय के ऐचोली क्षेत्र में की गई,

जहाँ सैकड़ों नागरिकों ने निशुल्क चिकित्सा परीक्षण, परामर्श एवं उपचार का लाभ प्राप्त किया।
पूर्व सैनिक संगठन के इन प्रयासों से जनपदवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग सहित अन्य बीमारियों पर परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है,

जिससे लोगों को दूरस्थ बड़े अस्पतालों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। यह पहल संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता एवं कार्यक्षमता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

वहीं प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर के चेयरमैन जनपद निवासी डॉक्टर अर्जुन सिंह बोरा जी का मुख्य उद्देश्य अपनी जन्म भूमि पिथौरागढ़ के आम जनमानस को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना भी है।

इसी कड़ी में आगामी 11 जनवरी को देवलथल क्षेत्र तथा 12 जनवरी को वडडा क्षेत्र में भी निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनका लाभ क्षेत्र की आम जनता को मिलेगा।

आज आयोजित चिकित्सा शिविर में प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर के विमल बोहरा, भावना बोहरा, अशोक बोहरा सैफ अली, विकास बेदी,रमन प्रजापति और संजीव कुमार आदि के साथ-साथ पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ के उपाध्यक्ष सु में रमेश सिंह महर, सचिव दयाल सिंह, श्याम विश्वकर्मा, विक्रम सिंह (सेना मेडल), नवीन गुरुरानी, देवी दत्त, ललित सिंह (सेवा मेडल), किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक संगठन पिथौरागढ़ द्वारा किए जा रहे ये जनहितकारी प्रयास निश्चित रूप से जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नाबालिग को बहला-फुसलाकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़ थाना मुनस्यारी में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी...

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना आज 61वें दिन भी जारी

उत्तराखंड – जनपद में पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चलाया जा रहा धरना...

पिथौरागढ़ में अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण, नियमों के पालन के दिए निर्देश

पिथौरागढ़, 17 अप्रैल 2026 — मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस एस नबियाल...